बरेली: हादसों में एक की मौत, 11 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली/आंवला,अमृत विचार। अलग अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 11 महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। आंवला क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु गौरी शंकर मंदिर गुलड़िया से जलाभिषेक करके वापस आ रहे थे। …

 बरेली/आंवला,अमृत विचार। अलग अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 11 महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। आंवला क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु गौरी शंकर मंदिर गुलड़िया से जलाभिषेक करके वापस आ रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। वहीं दूसरा हादसा शीशगढ़ रोड पर कुतुकपुर गांव के पास हुआ। यहां अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव तिलमास का रहने वाला था।
आंवला क्षेत्र के गांव खमरिया डांडी के लोग गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। वहां से जलाभिषेक करने के बाद सभी लोग वापस आ रहे थे। तभी रेवती मोड़ पर रेलवे फाटक के पास सामने से तेज गति से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया।

इससे पहले जब तक वह ट्रैक्टर निंयंत्रित करता। तब तक ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आंवला सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।

उधर बदायूं मार्ग पर बाइक से बेहटा जुनू के ब्रजकिशोर अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में कनगांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां ब्रजकिशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 ये लोग हुए घायल
बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली में करीब 25 लोग सवार थे। ट्राली पलटने से सरोज कुमारी, शिवानी, दीपिका, ममता, सरोजा, शिवानी, विकास, मिथिलेश, गोमती, और सीमा घायल हो गए। इनके अलावा कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिन लोगों के कम चोटें आई हैं। उनका नाम पता नहीं लग सका है।

संबंधित समाचार