लखनऊ: झगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा, आठ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोसाईगंज थानांतर्गत दाखिनवारा गांव में मंगलवार को एक पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेर का पीट दिया। इनमें महिला आरक्षी भी शामिल थीं। पीड़ित पुलिस कर्मियों के बयान पर मामला दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर मंगलवार शाम जेल …

लखनऊ। गोसाईगंज थानांतर्गत दाखिनवारा गांव में मंगलवार को एक पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेर का पीट दिया। इनमें महिला आरक्षी भी शामिल थीं। पीड़ित पुलिस कर्मियों के बयान पर मामला दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर मंगलवार शाम जेल भेज दिया गया।

दो भाइयों का पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद

मामले की जानकारी देते हुए गोसाईगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि दाखिनवारा गांव में दो भाइयों कृष्णानंद और केदार नाथ के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसआई ललित कुमार, आरक्षी रामसागर और महिला आरक्षी रश्मि मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों परिवारों ने पुलिस के साथ घक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला आरक्षी को भी पीटा।

महिला आरक्षी भी हो गईं घायल

करीब आधे घंटे चले इस हंगामे में आरक्षी रामसागर महिला आरक्षी रश्मि समेत चार लोग घायल हो गये। सभी को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। थाने को सूचित कर और फोर्स मंगाई गई और आरोपियों को खदेड़ा गया। सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सात महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कृष्णा नंद, रामदुलारी, पुष्पा, पूजा, आरती, सविता, रश्मि कुमारी और खुशबू शामिल हैं। हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: विकास के मामले में मिसाल बनकर उभरा है यूपी: राजनाथ

संबंधित समाचार