बरेली: युवती को बहलाकर ले गया तीन बच्चों का बाप
बरेली,अमृत विचार। भुता तिराहे से एक व्यक्ति युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी होने पर युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील के एक गांव की रहने वाली युवती अपने परिजनों के …
बरेली,अमृत विचार। भुता तिराहे से एक व्यक्ति युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी होने पर युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील के एक गांव की रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रहती थी।
उसके घर के पास भुता थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर का केदार रहता था। केदार का युवती के घर आना जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। परिजनों को जब जानकारी हुई तब वे युवती को लेकर बीसलपुर चल दिए। युवती की मां ने बताया कि जानकारी होने पर केदार भी पीछे लग गया। युवती की मां ने बताया कि जब वह और उसके पति भुता किसी काम से रूक गए।
उनकी बेटी सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मौका पाकर केदार युवती को अपने साथ ले गया। जानकारी होने पर युवती की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया आरोपी व युवती जल्द ही बरामदकी जाएगी।
ये भी पढ़ें-
