आगरा: बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे ने कसा शिकंजा, फरवरी में पकड़े 34 हजार से ज्यादा WT

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान हो जाइए। रेलवे की ओर से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ खास अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। इस अभियान के तहत आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं गुजरने वाली ट्रेनों में …

आगरा। बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान हो जाइए। रेलवे की ओर से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ खास अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।

इस अभियान के तहत आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं गुजरने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग कराई गई। चेकिंग में आगरा मंडल में 34328 बिना टिकट(WT) यात्री और अनबुक्ड लगेज यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माने में 1.84 करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया।

टिकट चेकिंग में आगरा मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारी विपिन कुमार TTI (मथुरा) द्वारा सर्वोत्तम प्रर्दशन करते हुए 9.02 लाख रुपए की आय अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहे।

आगरा रेल मंडल आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत आरक्षण प्रपत्रों की आउटसोर्सिंग द्वारा 3 लाख तत्काल और 18 लाख सामान्य आरक्षण फॉर्म से वार्षिक आपूर्ति की गई। एनसीआर पर अपनी तरह का पहला अनुबंध हर साल 4.44 लाख रुपये राजस्व उत्पन्न करेगा।

यात्रियों को सुरक्षित परिवहन के लिए उचित मूल्य पर वार्षिक राजस्व के साथ पार्सल के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली बाइक पैकेजिंग सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे रेलवे को 5 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है |

पढ़ें- कुशीनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमले में 18 नामजद भाजपा प्रत्याशी के साथ 100 अज्ञात पर केस दर्ज

संबंधित समाचार