Russia Ukraine war : बाइडेन ने यूक्रेन के लोगों के साथ दिखाई एकजुटता, रूसी विमानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र किया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन।  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में रूस की आक्रामकता का सामना करने और अमेरिकी मुद्रास्फीति को काबू करने का संकल्प किया। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बीच बाइडन के इस भाषण के मायने और बढ़ गए हैं। राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरुआत भी …

वॉशिंगटन।  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में रूस की आक्रामकता का सामना करने और अमेरिकी मुद्रास्फीति को काबू करने का संकल्प किया। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बीच बाइडन के इस भाषण के मायने और बढ़ गए हैं। राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरुआत भी यूक्रेन संकट के मुद्दे से ही की। उन्होंने सदन के कक्ष में उपस्थित सांसदों से कहा कि वे खड़े होकर यूक्रेन के लोगों के जज्बे को सलाम करें। इसके बाद सभी सांसद खड़े हो गए।

बाइडेन ने कहा, ” अपने पूरे इतिहास में हमने यह सबक सीखा है कि जब तानाशाह को अपनी आक्रामकता की कीमत नहीं चुकानी पड़ती, तो वे और अधिक अराजकता फैलाने लगते हैं।” इस दौरान, बाइडेन ने घोषणा की कि अमेरिका अपने हवाई क्षेत्र को रूसी विमानों के लिए बंद कर रहा है और कहा कि अन्य दंडात्मक कदमों के साथ उठाया गया यह कदम रूस को कमजोर करेगा।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद यह पहला मौका था, जब संसद के सभी सदस्यों को सदन में आमंत्रित किया गया । भाषण से पहले सांसद वाल डेमिंग्स ने कहा, ” मुझे लगता है कि इस देश में सभी लोगों को यह पता है कि दुनिया में जो कुछ भी होता है उसका सीधा असर यहां होता है।”

अमेरिका से पहले कनाडा व यूरोपीय संघ (ईयू) भी अपने हवाई क्षेत्र को रूसी विमानों के लिए बंद कर चुका है। इससे पहले यूरोपीय संघ ने अध्यक्ष उर्सल वॉन डेर लेयन ने घोषणा की थी कि पूरा ईयू रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करेगा। उल्लेखनीय है कि जर्मनी, इटली, स्पेन और फ्रांस ने पिछले हफ्ते अपने हवाई क्षेत्र में रूसी विमानों को प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। ब्रिटेन, पोलैंड, मोलडोवा और चेक गणराज्य ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ही रूस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें : Ukraine- Russia War: रूसी सेना ने खेरसॉन में बंदरगाह और रेलवे स्टेशन को कब्जाया, पैराट्रूपर्स ने खारकीव में हॉस्पिटल को बनाया निशाना

संबंधित समाचार