Russia Ukraine War: खारकीव में मिलिट्री अकेडमी पर रॉकेट से हमला, 21 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के सातवें दिन भी दोनों देशों के बीच जंग अभी भी जारी है। वहीं यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी हमले जारी हैं। शहर के गवर्नर का दावा है कि इन हवाई हमलों में 21 लोगों की मौत हुई है, वहीं 112 घायल हुए हैं। …

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के सातवें दिन भी दोनों देशों के बीच जंग अभी भी जारी है। वहीं यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी हमले जारी हैं। शहर के गवर्नर का दावा है कि इन हवाई हमलों में 21 लोगों की मौत हुई है, वहीं 112 घायल हुए हैं। इसके अलावा खारकीव में ही स्थित मिलिट्री अकेडमी पर भी रॉकेट से हमला हुआ था।

बता दें रूसी सेना ने खेरसॉन के दो ठिकानों और बंदरगाह पर कब्जा कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ कीव-खारकीव में भी बमबारी तेज हो गई है।यूक्रेन के शहर खारकीव में आज सुबह से हवाई हमले तो नहीं हुए, लेकिन इस बीच वहां रूसी पैराट्रूपर्स उतरे हैं, जिन्होंने हॉस्पिटल को निशाना बनाया है। फिलहाल वहां गोलीबारी हो रही है।

 

 

 

संबंधित समाचार