ICC Test Rankings : गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा को भी जबरदस्त फायदा
नई दिल्ली। आईसीसी द्वारा बुधवार को नई टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नंबर दो पर बने हुए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह दसवें नंबर पर हैं। वहीं, ऑलराउंडर की लिस्ट में भी टीम इंडिया के दो खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन लिस्ट में …
नई दिल्ली। आईसीसी द्वारा बुधवार को नई टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नंबर दो पर बने हुए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह दसवें नंबर पर हैं। वहीं, ऑलराउंडर की लिस्ट में भी टीम इंडिया के दो खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन लिस्ट में टॉप-तीन में शामिल हैं।
❇️ Kagiso Rabada in top 3 Test bowlers
❇️ Colin de Grandhomme moves up in Test all-rounders’ listFull rankings ➡️ https://t.co/saWOSRZ2py pic.twitter.com/ZQodsgwBpo
— ICC (@ICC) March 2, 2022
वहीं दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खत्म हुए टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कगिसो रबाडा को गेंदबाजों की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। कगिसो रबाडा तीन पायदान चढ़कर अब टॉप तीन में पहुंच गए हैं। कगिसो रबाडा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच में कुल 10 विकेट लिए। इनमें दूसरे मैच की पहली पारी में लिए गए पांच विकेट भी शामिल हैं।
बता दें कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ अभी दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है, ऐसे में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के पास अपनी रैंकिंग को और भी बेहतर करने का मौका होगा। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली ही टॉप-10 में शामिल हैं।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग
बल्लेबाज- रोहित शर्मा (6), विराट कोहली (7), ऋषभ पंत (11)
गेंदबाज- रविचंद्रन अश्विन (2), जसप्रीत बुमराह (10)
ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन (2), रवींद्र जडेजा (3)
ये भी पढ़ें: यूक्रेन की स्वितोलिना ने मैच का नहीं किया बहिष्कार, रूस की पोटापोवा को दी करारी शिकस्त
