मुरादाबाद : पत्नी ने दरोगा के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, कहा- शराब पीकर करता है मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दस लाख रुपये और कार के लिए पत्नी का उत्पीड़न करने में पुलिस लाइन में तैनात दरोगा फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने मामले की शिकायत डीआईजी से की। बताया कि एक फरवरी को पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। डीआईजी के आदेश पर मझोला पुलिस ने दरोगा और उनकी मां …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दस लाख रुपये और कार के लिए पत्नी का उत्पीड़न करने में पुलिस लाइन में तैनात दरोगा फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने मामले की शिकायत डीआईजी से की। बताया कि एक फरवरी को पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। डीआईजी के आदेश पर मझोला पुलिस ने दरोगा और उनकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लाइनपार प्रकाश नगर गली नंबर दो निवासी रश्मि सिंह ने बताया कि उसका विवाह 15 फरवरी 2021 को हरदोई के प्रगति नगर निवासी अंबरीश कुमार सिंह से हुआ था। अंबरीश उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। वर्तमान में पुलिस लाइन मुरादाबाद में तैनाती है। पीड़िता के अनुसार शादी के एक माह बाद सास पुष्पा देवी व पति दहेज में 10 लाख रुपये व कार की मांग कर उत्पीड़न करने लगे। पति शराब पीकर मारपीट करता था।

पीड़िता ने 28 अक्टूबर 2021 व 16 दिसंबर 2021 को डीआईजी शलभ माथुर को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद सीओ सिविल लाइंस ने दरोगा अंबरीश को समझाकर 24 दिसंबर को उसे ससुराल भेज दिया। आरोप है कि चार दिन बाद पति फिर पीटने लगा। पहली फरवरी की रात पति शराब पीकर घर आए और उसे पीटा। मौका पाकर उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस दरोगा को थाने ले गई, मगर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दरोगा ने पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। तब पीड़िता ने डीआइजी शलभ माथुर से मामले की शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर दरोगा और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार