बहराइच: तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल, वन विभाग ने शुरू की कॉम्बिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर के पचदेवरा बभनियावा गांव में बुधवार को तेंदुआ पहुंच गया।।तेंदुआ ने एक ग्रामीण को घायल कर दिया। बहराइच से वन कर्मियों की रेस्क्यू टीम गांव पहुंच गई है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। बहराइच वन प्रभाग के पचदेवरा बभनियावां गांव में बुधवार दोपहर में तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने गांव में …

बहराइच। पयागपुर के पचदेवरा बभनियावा गांव में बुधवार को तेंदुआ पहुंच गया।।तेंदुआ ने एक ग्रामीण को घायल कर दिया। बहराइच से वन कर्मियों की रेस्क्यू टीम गांव पहुंच गई है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

बहराइच वन प्रभाग के पचदेवरा बभनियावां गांव में बुधवार दोपहर में तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने गांव में चहल कदमी की। इसके बाद गांव निवासी राम अक्षयवर यादव (48) पर हमला कर दिया। ग्रामीण ने लाठी से वार कर तेंदुए से अपने को छुड़ाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।

ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। वन विभाग की रेस्क्यू और गस्ती टीम गांव पहुंच गई है। तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गाजीपुर: पीएम मोदी की सभा में मनोज सिन्हा को ढूंढती रही हजारों निगाहें

संबंधित समाचार