मतगणना की तैयारियों में जुटा जालौन प्रशासन, डीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उरई। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तथा स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने इस संदर्भ में नवीन गल्ला मंडी में सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। …

उरई। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तथा स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा गया है।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने इस संदर्भ में नवीन गल्ला मंडी में सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने निरीक्षण कर तीनों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि 10 मार्च को प्रशासन द्वारा जारी पास से ही मंडी में प्रवेश दिया जाएगा।

कोरोना प्रोटोकॉल का सुनिश्चित हो पालन: जिलाधिकारी

इस दौरान उन्होंने सुगम यातायात के लिए प्लानिंग करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लाने ले जाने तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बैरिकेडिंग कोविड-19 हेल्पडेस्क भी स्थापित किया जाए सभी को कोविड-19 का प्रोटोकॉल का पालन कराना सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष रुप से मतगणना का कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य, तीनों विधानसभाओं के चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें; पैरा शटलर पलक कोहली ने कहा, मेरा एकमात्र लक्ष्य पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतना

संबंधित समाचार