बहराइच: एएसपी ने पुरैना गांव का किया निरीक्षण, लूटकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात
बहराइच। पुरैना बाजार में मगलवार रात हथियार बंद बदमाशों ने लूटपाट की थी। विरोध करने पर दंपती की पिटाई कर दी थी। बुधवार को एएसपी नगर ने परिवार से वार्ता की। पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार निवासी खलील पुत्र इस्माइल के …
बहराइच। पुरैना बाजार में मगलवार रात हथियार बंद बदमाशों ने लूटपाट की थी। विरोध करने पर दंपती की पिटाई कर दी थी। बुधवार को एएसपी नगर ने परिवार से वार्ता की। पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार निवासी खलील पुत्र इस्माइल के यहां हथियार से लैस बदमाश पहुंच गए थे। सभी लूटपाट करते हुए दंपत्ति की पिटाई कर दी थी। बुधवार को एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिवार से वार्ता की।
इसके साथ ही पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं विशेश्वरगंज पुलिस ने धारा 380, 458 धारा के तहत लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: जज ने ‘बलजीत छाबड़ा हत्याकांड’ में जुर्माने की आधी रकम मृतक की पत्नी व बेटी को देने का दिए आदेश
