बहराइच: आपसी विवाद में मारपीट कर रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल
बहराइच। पयागपुर पुलिस ने आपसी विवाद में मारपीट कर रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सभी से समाज में बवाल फैलने की आशंका थी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश पयागपुर पुलिस को दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि …
बहराइच। पयागपुर पुलिस ने आपसी विवाद में मारपीट कर रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सभी से समाज में बवाल फैलने की आशंका थी।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश पयागपुर पुलिस को दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा गठित टीम ने फरार चल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इनकी पहचान जीवनलाल पुत्र रामछबीले निवासी बडकागांव, भगौती बेटा धनीराम निवासी बख्तारपुरवा अरकापुर और उदयभान बेटा मतई निवासी पडरी बभनियावाँ के रूप में हुई है। सभी को जेल भेज दिया गया है। सूचना पर उप निरीक्षक रामकेश, उप निरीक्षक गजेन्द्र पाण्डेय, बृजेश कुमार ज्ञासूराम, मनोज कुमार, कमलेश पाण्डेय की टीम गांव पहुंची।
यह भी पढ़े-मुरादाबाद: शादी का झांसा देकर दुराचार, वीडियो किया वायरल
