बरेली: कॉलेज के आस-पास होते बम धमाके, तो कांप जाते हम लोग, घंटो जगने और कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद पहुंचे अपने वतन
बरेली, अमृत विचार। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे छात्रों में बरेली के कई छात्र भी शामिल है। बुधवार को यूक्रेन से दो और भाई बहन बरेली पहुंचे। उन्होंने अपना दर्द बयां किया कि किस तरह से वह यहां तक पहुंचे है। उन्होंने बताया कि जब कॉलेज के पास बम धमाके …
बरेली, अमृत विचार। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे छात्रों में बरेली के कई छात्र भी शामिल है। बुधवार को यूक्रेन से दो और भाई बहन बरेली पहुंचे। उन्होंने अपना दर्द बयां किया कि किस तरह से वह यहां तक पहुंचे है। उन्होंने बताया कि जब कॉलेज के पास बम धमाके होते थे तो उनका दिल दहल जाता था। घर आने के लिए भी उन्हें कई किलोमीटर तक पैदल चढ़ना पड़ा तो वहीं, 12 से 14 घंटों तक यूं ही खड़े रहना पड़ा। किसी तरह बमुश्किल वह आज अपने घर पहुंचे है।
यूक्रेन में गए थे एमबीबीएस करने
दरअसल, बरेली के किला थाना क्षेत्र रहने वाले खान इकबाल और फराह नगरिस का बेटा सिमाल खां और बेटी तस्बीहा यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों ही भाई बहन यूवानों फ्रेंकिस नेशनल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा थे। छात्रों ने बताया कि वह यूक्रेन में पिछले 6 दिन से फंसे थे। किसी तरह से वह रोमानिया बार्डर तक पहुंचे। जहां से उन्हें भारत की बस मिली और फिर वह अपने वतन वापस आए।
यूक्रेन की सेना कर रही थी बुरा बर्ताव
दोनों ने बताया कि यूक्रेन में भारतीय छात्रों के हालात बहुत खराब है। यूक्रेन की सेना भारतीय छात्र-छात्राओं से बदसलूकी और धक्का मुक्की करती है। इतना ही नहीं, आरोप तो यह भी है कि यूक्रेन की सेना छात्रों को वहीं पर रखना चाहती है जिससे रशिया भारतीय छात्रों के फंसे होने की वजह से वहां पर हमलों को रोक दे। उन्होंने आगे बताया कि जब भी कॉलेज के आस-पास धमाके होते तो वह सभी कांप उठते। किसी तरह से उन्होंने वहां पर छिपकर 3-4 दिन बिताए।
खाने से पानी तक की मारामारी
छात्रों की माने तो यूक्रेन के हालात इस समय इतने खराब हैं कि वहां पर खाने से लेकर पानी तक के लिए मारामारी हो रही है। बहरहाल वह किसी तरह से कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर आज वापस बरेली पहुंच सके है। अब सिमाल और तस्बीहा अपने परिवार से मिलकर बेहद खुश है।
ये भी पढ़ें-
बहराइच: पुरैना बाजार में हुए लूटकांड मामले में एएसपी ने परिजनों ने की मुलाकात
