मुरादाबाद : पोलैंड व रोमानिया बॉर्डर पहुंचे विद्यार्थी, परिजन को राहत
मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। क्षेत्र के निवासी 10 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे है। इनमें से कई छात्र सुरक्षित पोलैंड, रोमानिया और अन्य देशों के बॉर्डर पर सुरक्षित पहुंच गए हैं। उन्हें भारतीय दूतावास सरकारी खर्च पर होटल में ठहराया है। जहां खाना और अन्य सुविधाएं भी दूतावास उपलब्ध करा रहा है। बुधवार को विद्यार्थियों ने …
मुरादाबाद /ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। क्षेत्र के निवासी 10 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे है। इनमें से कई छात्र सुरक्षित पोलैंड, रोमानिया और अन्य देशों के बॉर्डर पर सुरक्षित पहुंच गए हैं। उन्हें भारतीय दूतावास सरकारी खर्च पर होटल में ठहराया है। जहां खाना और अन्य सुविधाएं भी दूतावास उपलब्ध करा रहा है। बुधवार को विद्यार्थियों ने अपने परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने राहत की सांस ली है।
एसडीएम परमानंद सिंह ने भी ज्यादातर छात्रों के पोलैंड, रोमानिया आदि बॉर्डर पर पहुंचने और भारतीय दूतावास के सहयोग से होटल में ठहराने की पुष्टि की है। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के गांव रामूवाला गणेश निवासी प्रधानाचार्य खड़क सिंह के पुत्र आदित्य वत्सल, ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड 24 निवासी जावेद आलम पुत्र शफीक अहमद, वार्ड 24 निवासी नदीम अहमद पुत्र हाजी शमीम अहमद, वार्ड 14 निवासी मोहम्मद यासर पुत्र मोहम्मद याकूब कुरैशी, तिकोनिया निवासी सरताज़ अहमद पुत्र सलीम अहमद और वार्ड 13 निवासी अर्चना वर्मा पुत्री दिनेश वर्मा सहित दस विद्यार्थी शामिल हैं। ये सभी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन भी विद्यार्थियों के परिजनों के संपर्क में है। कुछ विद्यार्थियों ने अपने परिजनों को यूक्रेन से सुरक्षित आने के फोटो भेजे हैं। आदित्य वत्सल और मोहम्मद यासर ने अपने फोटो भेजे हैं। आदित्य के पिता खड़क सिंह ने कहा कि वह भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से संतुष्ट हैं। उनके पुत्र को भारतीय दूतावास ने सरकारी खर्चे पर एक होटल में ठहराया है। अगले दो से तीन दिन में पुत्र समेत अन्य विद्यार्थी वतन लौटने की उम्मीद है। जबकि मोहम्मद याकूब कुरैशी का कहना है कि उनके बेटे यासर को रोमानिया में शरणार्थी कैंप में रखा गया है, लेकिन वह सुरक्षित है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पोलैंड व रोमानिया बॉर्डर पहुंचे विद्यार्थी, परिजन को राहत
