रायबरेली: दो गांवों में हुई मारपीट में दो युवक घायल, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में  मंगलवार की शाम दो अलग-अलग गांवों में मारपीट हो गई ।  जिसमें दो युवक घायल हो गए। एक घायल युवक को गंभीर दशा में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तेलिनखेड़ा मजरे जोगापुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि वह एक दुकान पर कुछ …

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में  मंगलवार की शाम दो अलग-अलग गांवों में मारपीट हो गई ।  जिसमें दो युवक घायल हो गए। एक घायल युवक को गंभीर दशा में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

तेलिनखेड़ा मजरे जोगापुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि वह एक दुकान पर कुछ सामान लेने गए थे। तभी वहां पहले से मौजूद रामेंद्र सिंह उनके भाई शेरा सिंह व पिता माताफेर सिंह ने पुरानी रंजिश के कारण गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए । ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह को गम्भीर दशा में सीएचसी खीरों से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

दूसरी घटना में जोगापुर निवासी राजेश सिंह उर्फ बबलू ने आरोप लगाया है मंगलवार की रात लगभग 8:बजे उसके गांव के ओम प्रकाश सिंह व आशीष सिंह शराब के नशे में उसके दरवाजे आकर गाली दे रहे थे ।  उसने गाली देने से मना किया तो दोनों भाइयों ने उसे लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । ग्रामीणों ने बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए ।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: संसाधनों की कमी से जूझ रहीं परिवहन निगम की बस सेवाएं, डग्गामार बस चालकों की हुई बल्ले-बल्ले

संबंधित समाचार