रायबरेली: हाइवे किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बछरावां क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हसनगंज के पास एक अनियंत्रित इको कार हाईवे किनारे खड़े डंपर के पिछले हिस्से में से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो किशोर एक किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां …

रायबरेली। बछरावां क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हसनगंज के पास एक अनियंत्रित इको कार हाईवे किनारे खड़े डंपर के पिछले हिस्से में से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो किशोर एक किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां कार चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही अन्य घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बुधवार रात लगभग तीन बजे नियाजुद्दीन (19) पुत्र रियाजुद्दीन , समीरा अंसारी (16) पुत्री रियाजुद्दीन , शमशाद अंसारी (14) पुत्र बदरुद्दीन , मोहम्मद शाकिर (10) पुत्र अकरम अंसारी निवासीगण भवानीपुर उतरन प्रयागराज अपने कार चालक इमरान अहमद (35) पुत्र इदरीश निवासी अर्राखुर्द प्रयागराज के साथ सऊदी से लौट रहे नियाजुद्दीन के पिता को लेने लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे।

इसी दरमियान लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हसनगंज गांव के पास हाईवे किनारे खड़े एक डंपर के पिछले हिस्से से उनकी कार टकरा गई। हादसे में सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया । जहां डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया है। वही अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इस बाबत थाना अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि सूचना पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है । डंपर को कब्जे में ले लिया गया है । तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

दुर्घटना बाहुल्य बना नगर का चौराहा

दो नेशनल हाईवे वाला कस्बा बछरावां दुर्घटना जोन बनकर रह गया है। हाईवे पर वाहनों की अवैध पार्किंग की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं । लखनऊ प्रयागराज व बांदा बहराइच हाईवे पर प्रशासन की उदासीनता के चलते बेखौफ चालक हाईवे की पटरियों पर भारी वाहनों को पार्क कर देते हैं । कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री , विशाखा सीमेंट चादर फैक्ट्री के साथ ही हाईवे पर जगह-जगह कतारबद्ध खड़े ट्रक कानून को मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। वही बांदा बहराइच हाईवे पर मौरंग , गिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है।

यह भी पढ़ें; हल्द्वानी: इधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और यशपाल आर्य की गुफ़्तगू उधर राजनैतिक गलियारों में हलचल

संबंधित समाचार