बिजनौर : राहगीर को ट्रक ने कुचला, मौक पर मौत
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। मंगलवार की रात बुंदगी रोड पर गन्ने से लदे ट्रक ने राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लाडपुर चांदला निवासी आशीष …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। मंगलवार की रात बुंदगी रोड पर गन्ने से लदे ट्रक ने राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लाडपुर चांदला निवासी आशीष (27) पुत्र नरदेव मंगलवार की देर रात बुंदकी रोड पर पैदल जा रहे थे। पीछे से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने उन्हें अचानक टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त कर उसके परिजनों की सूचना दी।
इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। दूसरी ओर ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया और थाने ले आई। मृतक के पिता नरदेव ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
मण्डावर। बुधवार को दयालवाला गांव के देशी शराब ठेके के पास ब्रहमपुरी निवासी दिलीप (50) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक संभवत: शराब के नशे में था। जिससे वह वाहन की चपेट में आ गया होगा। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
