रामपुर : महाशिवरात्रि पर्व पर सजीं रठौंडा मेले में दुकानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। महाशिव रात्रि पर्व पर ऐतिहासिक रठौंडा मेले में दुकानें सज गई हैं। 17 दिन के लिए 28 फरवरी से मेला शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा। मेले में पांच सौ दुकानें पक्की बनी हुई हैं जबकि, इतने ही दुकानें फड़ों पर लगी हुई हैं। मेले में चाट पकौड़ी और हलवा पराठा समेत …

रामपुर, अमृत विचार। महाशिव रात्रि पर्व पर ऐतिहासिक रठौंडा मेले में दुकानें सज गई हैं। 17 दिन के लिए 28 फरवरी से मेला शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा। मेले में पांच सौ दुकानें पक्की बनी हुई हैं जबकि, इतने ही दुकानें फड़ों पर लगी हुई हैं। मेले में चाट पकौड़ी और हलवा पराठा समेत मिर्च-मसाला और घरेलू सामान की दुकानें लगी हैं। मेले में खरीदारी करने और महादेव के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दराज से आ रहे हैं।

ऐतिहासिक रठौंडा मेले में कोरोबार के लिए दूर-दराज से आए दुकानदार खासे खुश हैं। कोरोना की मार के बाद उनके कारोबार में चमक लौटी है। मेले के लिए करीब पांच सौ दुकानें पक्की बनी हुई हैं। जबकि, पांच सौ सात तक फड़ों पर रखकर सामान बेचा जा रहा है। रठौंडा मेले में मसालों, लकड़ी के सामान और जस्त के बक्सों के अलावा दरी-चादरों का बड़ा कारोबार खूब हो रहा है।

रठौंडा मेला जिला पंचायत द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने 27 फरवरी को मेले का उदघाटन किया था। 17 दिन के मेले में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। मेले में संभल से सींग के आइटम की दुकानें, मुरादाबाद के पीतली बर्तनों की दुकानों के अलावा उत्तराखंड से काफी दुकानदार रामपुर कारोबार के लिए पहुंचे हैं।

बच्चों के खिलौनों की दुकानों पर है खूब भीड़
रठौंडा मेले में बच्चों के खेल खिलौनों की भी काफी दुकानें लगी हैं इसके अलावा चाट पकौड़ी, हलवा पराठा, चाय, काफी की काफी दुकानें लगी हैं। झूलों पर बच्चे और बड़े खूब मस्ती कर रहे हैं जबकि, सर्कस में बच्चों का खूब मनोरंजन हो रहा है।

रठौंडा मेले में करीब पांच सौ दुकानें पक्की बनी हुई हैं इसके अलावा दुकानदारों ने फड़ों पर भी दुकानें लगाई हुई हैं। रठौंडा मेला 16 मार्च तक चलेगा। मेले में मनोरंजन के लिए झूले,सर्कस, मसाला, लकड़ी, दरी, चादर, किराना का सामान और मीना बाजार लगा हुआ है। पेयजल व्यवस्था के लिए 50 हैंडपंप अतिरिक्त लगवाए गए हैं।
सुशील कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत

संबंधित समाचार