बरेली: शादी समारोह में गए फोटोग्राफर के घर लाखों की चोरी
बरेली,अमृत विचार। परिवार संग शादी समारोह में गए एक फोटोग्राफर के घर में देर रात चोर घुस गए। घर के ताले तोड़कर घर में रखा लाखों का सामान व नकदी चोरी कर ली। वहीं घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। वापस लौटने पर फोटोग्राफर की ओर से बारादरी थाने में चोरी की रिपोर्ट …
बरेली,अमृत विचार। परिवार संग शादी समारोह में गए एक फोटोग्राफर के घर में देर रात चोर घुस गए। घर के ताले तोड़कर घर में रखा लाखों का सामान व नकदी चोरी कर ली। वहीं घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। वापस लौटने पर फोटोग्राफर की ओर से बारादरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित महेंद्र नगर फेज-2 निवासी अजय कुमार फोटोग्राफर हैं। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को वह परिवार संग बदायूं एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। 20 फरवरी को जब वह वापस घर लौटे तो घर के ताले टूटे देख दंग रह गए। जब घर में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा चेक किया को पता चला कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया था।
वहीं घर की अलमारी व लॉकर भी खुले पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान चेक किया तो घर में रखी 55 इंच की एलईडी टीवी, लैपटॉप, तीन हार्ड डिस्क, फोटोग्राफी का सामान समेत 1.50 लाख की नकदी व दो सोने की अंगूठी गायब थी। अजय ने तुरंत बारादरी पुलिस को सूचना दी और रुहेलखंड चौकी पर तहरीर भी दी।
लेकिन काफी दिनों तक पुलिस ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। काफी कहने के बाद पुलिस ने 28 फरवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। वहीं डीवीआर को भी रिकवरी के लिए दिल्ली भेजा गया है ताकि घटनाक्रम की जानकारी मिल सके।
ये भी पढ़ें-
