बरेली: बेटी की शादी के लिए रखे रुपये और जेवर लेकर मां फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। वह बेटी के शादी की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने पुराना मकान बेचकर नया मकान लिया और तीन लाख रुपये और कुछ जेवर खरीदकर बेटी की शादी के लिए रखे थे। आरोप है कि …

बरेली,अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। वह बेटी के शादी की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने पुराना मकान बेचकर नया मकान लिया और तीन लाख रुपये और कुछ जेवर खरीदकर बेटी की शादी के लिए रखे थे।

आरोप है कि उनके घर में इज्जतनगर के रहने वाले एक युवक का आना-जाना था। इसी बीच युवक और उसकी पत्नी के बीच प्रेम संबंध हो गए। 10 फरवरी को उसकी पत्नी घर में रखे रुपये और नकदी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने बारादरी इंस्पेक्टर को मामले की जांच के आदेश दिए है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: उद्यान विभाग निशुल्क बांटेगा तुलसी और सतावर के बीज

संबंधित समाचार