शाहजहांपुर: पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक जमीन से हटाया कब्जा
तिलहर,अमृत विचार। सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत किए जाने पर नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को जमीन कब्जा मुक्त करा दी। धर्मस्थल के सामने एक दुकानदार द्वारा डाला गया टीनशेड जेसीबी के जरिये हटवा दिया गया। बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा अपने अधीनस्थ …
तिलहर,अमृत विचार। सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत किए जाने पर नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को जमीन कब्जा मुक्त करा दी। धर्मस्थल के सामने एक दुकानदार द्वारा डाला गया टीनशेड जेसीबी के जरिये हटवा दिया गया।
बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और नगर पालिका की जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित उस निर्माण को गिराने पहुंचे, जिसके लिए स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक जमीन पर अवैध अस्थाई निर्माण बताते हुए हटाने की मांग की थी।
अस्थाई निर्माण को हटाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने भी आवाज बुलंद करने के साथ ही प्रशासन को निर्माण ना हटवाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में जमा हुए स्थानीय लोगों ने तहसीलदार,पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देकर अस्थाई निर्माण 24 घंटे में हटवाने की चेतावनी दी थी।
ज्ञापन देने वालों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन देकर शांत किया गया था कि जल्दी जांच पड़ताल के बाद अस्थाई निर्माण हटवाने की उनकी मांग पर कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत बुधवार को जमीन से अस्थाई निर्माण हटवा दिया गया।
ये भी पढ़ें-
