वन्यजीव और पौधे हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में निभाते हैं आवश्यक भूमिका: आकाशदीप
बहराइच। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में विभिन्न प्रकार के जंगली और जलीय जीव पाए जाते हैं। जिस प्रकार से जलीय जीवों के पानी की आवश्यकता है, उसी प्रकार जीवों के साथ पौधे भी पारिस्थितिकी तंत्र में अहम भूमिका निभाते हैं। इन सबकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। तीन मार्च को पूरी दुनिया में विश्व वन्यजीव …
बहराइच। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में विभिन्न प्रकार के जंगली और जलीय जीव पाए जाते हैं। जिस प्रकार से जलीय जीवों के पानी की आवश्यकता है, उसी प्रकार जीवों के साथ पौधे भी पारिस्थितिकी तंत्र में अहम भूमिका निभाते हैं। इन सबकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।
तीन मार्च को पूरी दुनिया में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। कतर्नियाघाट जंगल में बाघ, तेंदुआ, हिरण, बरहसिंहा, चीतल, वनरोज, हाथी के साथ अन्य जीव पाए जाते हैं। जंगल से बहने वाली गेरुआ और कौड़ियाला नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल और डॉल्फिन भी उछलकूद करते हैं।
पेड़ पौधों की कई प्रजातियां लगी हुई हैं। लेकिन अब जिस तरह से जंगल की कटान हो रही है। ऐसे में जंगल तो कम होंगे ही, साथ ही वन्यजीवों के जीवन पर भी असर पड़ेगा। इस पर वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
पशुओं के साथ पौधों की भी है महती आवश्यकता
प्रभागीय वनाधिकारी कतरनियाघाट आकाशदीप वधावन ने बताया कि पशुओं के साथ पौधे हमारे पारिस्थिकी के लिए बहुत जरूरी हैं। ऐसे में वन्यजीव की सुरक्षा और संरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही लोग पेड़ की कटान करने के बजाए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएं।
जिससे हमारा पर्यावरण और पारिस्थितिकी बेहतर रहे। डीएफओ ने बताया कि जंगल की सुरक्षा के लिए निरंतर वन कर्मी गश्त करते रहते हैं। साथ ही ग्रामीण भी सहयोग करें। मालूम हो कि 551 वर्ग किलोमीटर में फैले कतरनियाघाट जंगल सात रेंज में विभक्त है।
आठ हजार प्रजातियां विलुप्त की कगार पर
बहराइच वन प्रभाग के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि एक आंकड़े के अनुसार आज पूरे विश्व में लगभग आठ हजार प्रजातियां विलुप्त की कगार पर है। ऐसे में हम सभी को मिलकर इस पर कार्य करने की आवश्यकता है।
वर्ष 2013 से मनाया जा रहा दिवस
संयुक्त राष्ट्र सभा ने 20 दिसंबर को वर्ष 2013 में 68वें सत्र का आयोजन किया था। सत्र के दौरान ही प्रतिवर्ष तीन मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाने का फैसला लिया गया।
आज होगा जागरुकता कार्यक्रम
कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गुरुवार को शहर के बख्शी पूरा मोहल्ले में स्थित रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान में छात्रों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। छात्रों को चित्र दिखाकर उनकी पहचान और सुरक्षा के बारे में बताया जाएगा।
यह भी पढ़ें; कुशीनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की गिरफ्तारी की खबर को डीएम और एसपी ने बताया गलत, जानिये क्या है पूरा मामला…
