सीतापुर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में गिरी, चालक की मौत, साथी जख्मी
सीतापुर। जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में बुधवार को एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन पर सवार चालक सहित दो लोग दब गए। लोगों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटा कर दोनों को बाहर निकला। इस बीच ट्रैक्टर चालक की मौत हो चुकी थी, जबकि उसके साथी को सीएचसी …
सीतापुर। जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में बुधवार को एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन पर सवार चालक सहित दो लोग दब गए। लोगों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटा कर दोनों को बाहर निकला। इस बीच ट्रैक्टर चालक की मौत हो चुकी थी, जबकि उसके साथी को सीएचसी एलिया में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि यह लोग गन्ना बेचकर वापस जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जेसीबी की मदद से निकलवाया गया ट्रै्क्टर
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के फर्रकपुर बम्हौरा मार्ग पर भोगीपुर गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरे गढ्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटने की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गये। पुलिस को सूचना दी गयी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को खिंचवाकर नीचे दबे इमलिया सुल्तानपुर इलाकेके बेलहरा गांव निवासी ड्राइवर राजेश (40) पुत्र बिहारी व उसके साथी विनोद सिंह पुत्र वीरपाल सिंह को बाहर निकाला गया।
गन्ना बेचने फर्रकपुर आए थे राजेश
इस बीच ट्रैक्टर चालक राजेश की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि घायल विनोद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐलिया लाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हे घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार राजेश गन्ना बेचने फर्रकपुर आया था। गन्ना बेंचकर अपने गांव बेलहरा वापस जा रहा था।
तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरे गढ्ढे में पलट गया। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें; बरेली: 12वीं की छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर किया दुष्कर्म
