बरेली: 12 गांवों की बिजली कटौती दूर करने मेरठ से आई टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक दर्जन से अधिक गांव में हो रही बिजली कटौती का संकट कम करने के लिए मेरठ से इंजीनियरों को टीम को बुलाया गया है। बुधवार को पूरे दिन टीम ट्रांसफार्मर की मरम्मत में लगी रही। अफसरों अधिकारियों का कहना है कि एक दो दिन में काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में …

बरेली,अमृत विचार। एक दर्जन से अधिक गांव में हो रही बिजली कटौती का संकट कम करने के लिए मेरठ से इंजीनियरों को टीम को बुलाया गया है। बुधवार को पूरे दिन टीम ट्रांसफार्मर की मरम्मत में लगी रही। अफसरों अधिकारियों का कहना है कि एक दो दिन में काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सही रूप से सुचारू हो जाएगी।

सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में 14 फरवरी को हुए मतदान के दिन एक डीसीएम ने गांव में सड़क किनारे खड़े ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी थी। जिसके बाद गांव में रखे ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के बाद नदोसी उपकेन्द्र पर रखा 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव में बिजली कटौती का संकट गहरा गया था।

अवर अभियंता ने दूसरे उपकेन्द्र से बिजली लेकर क्षेत्र में अलग-अलग समय में सप्लाई शुरू कराई। वहीं, अब नया ट्रांसफार्मर रखने के बाद क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। अवर अभियंता अभय सिंह ने बताया कि बुधवार को मेरठ से आई इंजीनियरों की टीम ने ट्रांसफार्मर में मरम्मत का काम किया। एक दो दिन में क्षेत्र में पहले की तरह बिजली की सप्लाई दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: उद्यान विभाग निशुल्क बांटेगा तुलसी और सतावर के बीज

संबंधित समाचार