लखनऊ: नहाते समय नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, गिरफ्तार
लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में नाबालिग का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग के पिता के बयान पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बुधवार को आरोपी पड़ोसी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए …
लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में नाबालिग का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग के पिता के बयान पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बुधवार को आरोपी पड़ोसी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए गुडम्बा इंस्पेक्टर ने बताया कि कंचन नगर के मोहम्मदपुर खत्री निवासी पंकज वर्मा उर्फ राजू (44) के पड़ोस में एक परिवार रहता था। परिवार की नाबालिग (16) बेटी के नहाते समय का पंकज ने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया।
इसके बाद वह वीडियो को वॉयरल करने की धमकी देते हुए नाबालिग पर दोस्ती करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। नाबालिग के पिता ने गत मंगलवार गुडम्बा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पंकज को उसके घर से गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें; Russia-Ukraine War: कहां-कहां रूस की सेना ने कर लिया कब्जा, कहां चल रही जंग, जानिए
