जनता फिर देगी 300 सीटों का आशीर्वाद: धर्मेंद्र प्रधान
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कू एप पर कहा है कि वह स्पष्ट देख पा रहे हैं कि जाति और धर्म की राजनीति करने वाले नकली समाजवादी लोगों का स्वांग इस बार यूपी की जनता पर काम नहीं कर रहा है। इस बार यूपी का गरीब, चट्टान की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र …
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कू एप पर कहा है कि वह स्पष्ट देख पा रहे हैं कि जाति और धर्म की राजनीति करने वाले नकली समाजवादी लोगों का स्वांग इस बार यूपी की जनता पर काम नहीं कर रहा है। इस बार यूपी का गरीब, चट्टान की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा है। प्रदेश की जनता फिर भाजपा को आशीर्वाद देकर 300 से अधिक सीटों पर विजयी बनाएगी।
उन्होंने एक अन्य कू संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन ने आज यूपी में नई उम्मीद जगाई है। भारत को दुनिया में एक नंबर देश बनाने के लिए यूपी को उसका नेतृत्व करना होगा।
गरीबों को रोटी, घर, कपड़ा, शिक्षा, दवा, सुरक्षा और कानून का राज देना होगा।उन्होंने समाजवादी पार्टी पर और तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सिर्फ परिवार और एक जाति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है। अल्पसंख्यकों को सिर्फ छला जा रहा है। अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। बसपा और कांग्रेस सभी इनका वोट लेकर अल्पसंख्यकों को भूल जाती हैं। अल्पसंख्यक तुष्टीकरण ही इन पार्टियों का पहला मकसद है।
यह भी पढ़ें: बरेली: डीआईओएस ने जाना कैसी चल रही छात्रों की स्वाध्यय कक्ष में पढ़ाई
