बहराइच: महिला सिपाही की बहन और उसका बेटा हुआ लापता, शिव बारात देखने आई थी युवती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नगर कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही की बहन अपने सात वर्षीय बेटे के साथ शहर आई थी। मंगलवार शाम वह बेटे के साथ घंटाघर चौकी ओर शिव बारात देखने आई थी। तभी से वह बेटे के साथ लापता है। महिला सिपाही ने बुधवार दोपहर में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। नगर कोतवाली …

बहराइच। नगर कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही की बहन अपने सात वर्षीय बेटे के साथ शहर आई थी। मंगलवार शाम वह बेटे के साथ घंटाघर चौकी ओर शिव बारात देखने आई थी। तभी से वह बेटे के साथ लापता है। महिला सिपाही ने बुधवार दोपहर में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

नगर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की 32 वर्षीय बहन अपने सात वर्षीय बेटे के साथ कुछ दिन पूर्व शहर आई थी। मंगलवार देर शाम वह अपने बेटे के साथ महा शिवरात्रि पर्व पर शिव बारात देखने घंटाघर चौक आई थी। उसके बाद मां बेटे का कोई पता नहीं चला। बहन जब ड्यूटी से मंगलवार रात घर पहुंची तो बहन व उसके बेटे को घर में न पाकर आसपास तलाश की। पता न लगने पर बुधवार दोपहर में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पढ़ें-देवरिया: सपा-भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट, पांच लोग हुए घायल

संबंधित समाचार