बहराइच: श्री राम जानकी मंदिर से सोना, पीतल और आभूषण समेत लाखों की हुई चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मिहीपुरवा कस्बे में स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में खाटू श्याम बाबा के मंदिर में पीछे से रोशनदान का शीशा व स्टील की ग्रिल तोड़कर भगवान का छत्र चांदी का सवा एक किलो 800 ग्राम की बांसुरी,900 ग्राम ध्वज और सोने के आभूषण जानकर पीतल के मुकुट व कुंडल भी चुरा ले गए …

बहराइच। मिहीपुरवा कस्बे में स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में खाटू श्याम बाबा के मंदिर में पीछे से रोशनदान का शीशा व स्टील की ग्रिल तोड़कर भगवान का छत्र चांदी का सवा एक किलो 800 ग्राम की बांसुरी,900 ग्राम ध्वज और सोने के आभूषण जानकर पीतल के मुकुट व कुंडल भी चुरा ले गए हैं।

मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा ने बताया कि आज सुबह छः बजे जब मंदिर का दरवाजा खोलकर अंदर आये तो पीछे के चैनल का ताला व ऊपर की ग्रिल टूटी देखकर समित के सभी सदस्यों को सूचना दी।सूचना पाते ही समिति के सदस्यों ने मंदिर में पहुंचकर घटना की सूचना मोतीपुर थाने पर दी।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह व चौकी प्रभारी रवीन्द्र प्रसाद ने मय फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया बताया कि तहरीर मिली है।

शातिर चोरों के द्वारा मंदिर के पीछे से की गई चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाई है। घटनास्थल से लगभग सात फुट की लकड़ी की सीढ़ी बरामद हुई है। हर बिंदुओं पर जांच करते हुए जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।

पढ़ें- बहराइच: महिला सिपाही की बहन और उसका बेटा हुआ लापता, शिव बारात देखने आई थी युवती

संबंधित समाचार