मुरादाबाद : सड़क पर नहीं उतरीं 25 ई-बसें, चार परिचालित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी में वातानुकूलित ई-बसों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन आधा-अधूरा। चुनावी आपाधापी में चार जनवरी को पंचायत भवन सभागार में मुख्यमंत्री के हाथों वर्चुअल लोकार्पण के लिए उसी दिन आनन-फानन में चार बसें आईं और सड़कों पर दौड़ पड़ीं। स्थानीय अधिकारियों ने शेष बसों के संचालन का जल्द भरोसा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी में वातानुकूलित ई-बसों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन आधा-अधूरा। चुनावी आपाधापी में चार जनवरी को पंचायत भवन सभागार में मुख्यमंत्री के हाथों वर्चुअल लोकार्पण के लिए उसी दिन आनन-फानन में चार बसें आईं और सड़कों पर दौड़ पड़ीं। स्थानीय अधिकारियों ने शेष बसों के संचालन का जल्द भरोसा दिया। इसके बाद चुनावी आचार संहिता लग गई। तबसे 25 ई बसों का बेड़ा अब तक पूरा नहीं हो पाया।

मुरादाबाद में वातानुकूलित ई-बस योजना में 25 बसों के संचालन की तैयारी विधानसभा चुनाव से पहले थी, लेकिन तय वक्त तक लाकड़ी में न 5.86 करोड़ रुपये से बनने वाला चार्जिंग स्टेशन पूरा हो पाया और न बसों को चलाने के लिए कंपनी ने चालक दिया। अब चुनाव में इसका श्रेय लेने की आपाधापी में चार बसें जैसे-तैसे संचालित कराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पण भी कराया गया, मगर अब भी चार तय रूट में से दो पर ही इनका संचालन हो रहा है।

बसों के लिए तात्कालिक व्यवस्था में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम द्वारा चालक उपलब्ध कराए गए हैं। जो शिफ्टवार ड्यूटी बजा रहे हैं। अब भी 21 ई-बसों के आने की राह महानगर की जनता देख रही है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि लाकड़ी में बसों के चार्जिंग के लिए बनने वाले 12 प्वाइंट में से अब तक केवल तीन ही सक्रिय हो पाए हैं। शेष लटका है। काम की सुस्ती को देखते हुए नगर आयुक्त संजय चौहान ने पिछले दिनों कार्यदायी कंपनी के प्रतिनिधियों से कड़ी नाराजगी जताई थी।

मंडलायुक्त और नगर आयुक्त जता चुके हैं नाराजगी
ई-बस के चार्जिंग प्वाइंट लगाने में लापरवाही पर कंपनी के प्रतिनिधियों पर मंडलायुक्त और नगर आयुक्त भी नाराजगी जता चुके हैं। पिछले दिनों मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी मिशन के परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा में तेजी लाने का निर्देश दिया था तो नगर आयुक्त ने विभिन्न परियोजना की समीक्षा में कार्य में देरी पर नोटिस जारी कर समय से काम पूरा न होने पेनाल्टी लगाने की भी चेतावनी दी थी।

एक बार चार्ज करने पर 180-200 किलोमीटर चलती हैं बसें
ई-बसों को एक बार फुल चार्ज करने में 45 मिनट का समय लगता है। रामपुर दोराहा रूट पर बस लेकर जा रहे चालक अरुण कुमार ने बताया कि लाकड़ी में बने चार्जिंग स्टेशन पर दिन में 1.30 बजे और फिर रात में चार्जिंग के लिए टाइम है। एक बार चार्ज पर 180-200 किलोमीटर का सफर तय होता है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ट्विटर पर प्रशासन सतर्क, जवाब देने में अव्वल है पुलिस महकमा

संबंधित समाचार