लखनऊ: फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया ने जारी किया सर्कुलर, कहा- जारी रहेगा पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जाम को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जाम होने तक पंजीकरण जारी रहेगा। यानी कि पहले की भांति व्यवस्था जारी रहेगी। दरअसल, डिप्लोमा इन फार्मेसी उत्तीर्ण छात्रों को पंजीकरण के पहले एग्जिट एग्जामिनेशन पास करना …

लखनऊ। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जाम को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जाम होने तक पंजीकरण जारी रहेगा। यानी कि पहले की भांति व्यवस्था जारी रहेगी।

दरअसल, डिप्लोमा इन फार्मेसी उत्तीर्ण छात्रों को पंजीकरण के पहले एग्जिट एग्जामिनेशन पास करना आवश्यक कर दिया गया है, इससे फार्मेसी के क्षेत्र में और गुणवत्ता आने की बात बताई जा रही है। इसके लिए भारत सरकार ने बीते दिनों डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन रेगुलेशन 2022 अधिसूचित किया था, जिस पर फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया के प्रस्ताव पर इस रेगुलेशन को मंजूरी दे दी गई। रेगुलेशन को मंजूरी मिलने के बाद से डिप्लोमा इन फार्मेसी उत्तीर्ण छात्र भविष्य को लेकर आशंकित थे।

पंजीकरण
लखनऊ: फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया ने जारी किया सर्कुलर, कहा- जारी रहेगा पंजीकरण

उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया की तरफ से परीक्षा को लेकर जब तक कोई व्यवस्था लागू नहीं की जाती और एग्जिट एग्जाम की पूरी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती तब तक पहले की भांति पंजीकरण होते रहेंगे।

पढ़ें-Monalisa Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, व्हाइट लहंगे में शेयर की फोटो

संबंधित समाचार