यूपी चुनाव: बलिया में मंत्री उपेन्द्र तिवारी की दारोगा से हुई बहस तो भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह पर धक्का-मुक्की का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज गुरुवार को छठे चरण का मतदान जारी है। वहीं मतदान के दौरान धूप तेज होते ही प्रत्याशी भी गरम हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बलिया में आज मतदान के दौरान देखने को मिला। जब योगी सरकार में मंत्री उपेन्द्र तिवारी की एक दारोगा से बहस …

बलिया। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज गुरुवार को छठे चरण का मतदान जारी है। वहीं मतदान के दौरान धूप तेज होते ही प्रत्याशी भी गरम हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बलिया में आज मतदान के दौरान देखने को मिला। जब योगी सरकार में मंत्री उपेन्द्र तिवारी की एक दारोगा से बहस हो गई। दरसअल दारोगा के मतदान केन्द्र में टहलने से मना करने पर मंत्री काफी गरम हो गए। फेफना क्षेत्र के गड़वार बूथ पर मंत्री उपेन्द्र तिवारी को जब पुलिस ने रोका तो मंत्री की दारोगा से तीखी बहस होने लगी।

उधर बलिया के ही बांसडीह से भाजपा-निषाद पार्टी की प्रत्याशी केतकी सिंह पर ससुर के साथ मतदाताओं से धक्का-मुक्की का आरोप है। केतकी सिंह पर आरोप है कि बलिया के बांसडीह विधानसभा के असेगा बूथ पर पहुंचकर उन्होंने अपने ससुर के साथ मिलकर मतदाताओं के साथ धक्का-मुक्की की और धमकाते हुए कहा कि पांच बजे के बाद हम देख लेंगे। हमने सभी का चेहरा पहचान लिया है।

भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। केतकी का मुख्य मुकाबला नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से है। केतकी पर आरोप है कि एक क्षेत्र विशेष में जा कर वह मतदाताओं को धमका रही हैं। इस आशय का एक वीडियो गुरुवार को खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किसी को दस जूते मारने और एक गिनने की बात कह रही हैं। स्‍थानीय लोगों के अनुसार उनका सपा नेता सुनील सिंह से यहां पर विवाद हुआ है।

यह भी पढ़ें:-साक्ष्य हैं कि ट्रंप और उनके सहयोगियों ने हिंसा फैलाने की ”आपराधिक साजिश” रची: समिति

संबंधित समाचार