सीतापुर: गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को मुंह चिढ़ा रहीं गांजरी इलाके की टूटी सड़कें
रेउसा/सीतापुर। प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को गांजरी इलाके की सड़कें मुंह चिढ़ा रही हैं। विकास खंड रेउसा के अंतर्गत रेउसा तंबौर मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा वित्तपोषित खुरवलिया से किशोरगंज जाने वाला मार्ग विभागीय उदासीनता के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बताया जाता है कि उक्त मार्ग पर जगह-जगह …
रेउसा/सीतापुर। प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को गांजरी इलाके की सड़कें मुंह चिढ़ा रही हैं। विकास खंड रेउसा के अंतर्गत रेउसा तंबौर मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा वित्तपोषित खुरवलिया से किशोरगंज जाने वाला मार्ग विभागीय उदासीनता के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बताया जाता है कि उक्त मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे ही नहीं बल्कि डामर सड़क का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
खुरवलिया से लेकर किशोरगंज तक कई स्थानों पर डामर रोड उखड़ गई है। रोड़ा बजड़ी गायब होकर सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहीं कई स्थानों पर सड़क धंस गई है। जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर सैकड़ों दुपहिया चौपहिया वाहनों का आवागमन हमेसा बना रहता है। वर्तमान में इलाके में गन्ना क्रय केन्द्रों से गन्ना ढुलाई होने के चलते दर्जनों गन्ना लदे ट्रकों का आवागमन भी जोखिम भरा है। आये दिन राहगीर इस गड्ढा युक्त सड़क में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
खुरवलिया से किशोरगंज जाने वाला यह मार्ग बाढ़ प्रभावित तटीय इलाके के बाशिंदों के अलावा भिठना, दलपतपुर, भानीपुर चक, लौकी नेवादा, चौसा, कादिरपुरवा, सालपुर, छरेहटी, गुलाबपुरवा, कोलिया छड़िया, मेयोड़ी छोलहा, जटपुरवा, बढ़ईडीह, नगरौली, सेमरा, कुसमौरा, पकौरी,सिरसा, नकहा सहित करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों के आवागमन का एक मात्र मुख्य मार्ग बताया जाता है। डॉ. रामसागर विश्वकर्मा, राधेश्याम, सियाराम, शत्रोहन, पंकज चतुर्वेदी, मोनू अवस्थी, अरुण सिंह, कमलेश, बराती लाल, शिवसागर, भगौती प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, रामसहारे सहित अनेक क्षेत्रीय नागरिकों ने जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने वाराणसी के कबीर चौरा मठ को अगले तीन दिन के लिए बनाया अपना ठिकाना
