UP Election 2022: वाराणसी में मायावती ने जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। मायावती ने अपनी रैली की शुरुआत में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BSP के संयोजक कांशीराम के निधन पर कांग्रेस की केंद्र सरकार ने एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक नहीं रखा था। कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में …

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। मायावती ने अपनी रैली की शुरुआत में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BSP के संयोजक कांशीराम के निधन पर कांग्रेस की केंद्र सरकार ने एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक नहीं रखा था। कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में होती है तो वह दलित, महिलाओं का ध्यान नहीं रखती है।

उन्होंने कहा कांग्रेस के बाद सपा और बीजेपी के शासनकाल में भी यूपी की जनता को दुखी बताया। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले अपने दम पर सभी सीटों पर यह चुनाव लड़ रही है।

मायावती बोलीं कि BSP पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए इस चुनाव में उतरी है। पिछले कुछ सालों में धर्म के नाम पर प्रदेश में सिर्फ तनाव ही बढ़ा है।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में बोले अखिलेश- सात मार्च को होने वाला है भाजपा का सफाया

संबंधित समाचार