अयोध्या में 2.5 लाख बच्चों को 8 मार्च से लगेगा टीका, मिशन इंद्रधनुष का होगा आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में स्वास्थ्य विभाग गर्भवती और बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरक्षण के लिए सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में सोमवार को होगी, जिसमें नियमित टीकाकरण से 0-2 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों …

अयोध्या। जिले में स्वास्थ्य विभाग गर्भवती और बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरक्षण के लिए सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में सोमवार को होगी, जिसमें नियमित टीकाकरण से 0-2 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण करने के लिए प्रथम चरण 8 मार्च से 15 मार्च तक (10 मार्च को छोड़कर) को लेकर रणनीति बनेगी।

इसके साथ ही पोलियो कार्यक्रम 20 मार्च को बूथ स्तर पर एवं 21 से 25 मार्च तक घर-घर भ्रमण कर चलेगा। पोलियो की खुराक नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी। इस बार टीकाकरण के लिए ढाई लाख बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान के तहत जिले भर में 1200 टीमें लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि नियमित टीकाकरण के कारण वैक्सीन से शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को पहचान कर उन्हें नष्ट करने के लिए एंटीबॉडीज बनाने का कार्य करती है। जन्म से पांच वर्ष तक की आयु तक टीकाकरण बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है। टीकाकरण से उनके शरीर की रोग से लडने की शक्ति बढ़ती है। गर्भवती बच्चों में कई सक्रांमक बीमारियों की रोकथाम होती है।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में बोले अखिलेश- सात मार्च को होने वाला है भाजपा का सफाया

संबंधित समाचार