हरदोई: चुनाव में ड्यूटी करने के बावजूद भी सिस्टम की लापरवाही से कर्मचारियों पर दर्ज हुई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। 23 फरवरी को जिले में मतदान ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले 269 कार्मिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किये जाने का आदेश सीडीओ ने दिया है, जिसमें कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने ड्यूटी की फिर भी सिस्टम की लापरवाही से एफआईआर की जद में आ गए। इन्ही में शिक्षक रामबरन का भी नाम शामिल …

हरदोई। 23 फरवरी को जिले में मतदान ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले 269 कार्मिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किये जाने का आदेश सीडीओ ने दिया है, जिसमें कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने ड्यूटी की फिर भी सिस्टम की लापरवाही से एफआईआर की जद में आ गए। इन्ही में शिक्षक रामबरन का भी नाम शामिल है, जिन्होंने पूरी शिद्दत से निर्वाचन प्रक्रिया में अपना सहयोग दिया।

26 फरवरी को सीडीओ आकांक्षा राणा द्वारा जारी एफआईआर से संबंधित आदेश में क्रम संख्या 222 पर रामबरन का नाम दिया गया है, जो कि अहिरोरी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटका में सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं।

रामबरन ने को बताया कि 22 से 23 फरवरी को वे पीठासीन अधिकारी के रूप में बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन ड्यूटी कर चुके हैं। जिसके सभी प्रमाण मौजूद हैं।

बावजूद इसके एफआईआर से संबंधित आदेश में उनका नाम दे दिया गया। ड्यूटी के बावजूद मुकदमा दर्ज होने की जानकारी से उनके परिजन चिंतित हैं। हालांकि ये विभागीय त्रुटि है, किन्तु इस तरहं की त्रुटि से न सिर्फ कानून का ही दुरुपयोग होता है, बल्कि ऐसी सूचनाओं से लोग हार्ट अटैक का भी शिकार हो जाते हैं।

इस सम्बंध में सीडीओ आकांक्षा राणा ने बताया ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। निचले स्तर की रिपोर्टिंग गलत होने की वजह से नाम शामिल हो गए हैं। सम्बंधित विभागाध्यक्ष को ड्यूटी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा देने पर एफआईआर से नाम निकाल दिया जाएगा।

पढ़ें- मुरादाबाद: खेत में बकरी घुसने के विरोध पर महिला और उसके देवर को पीटा

संबंधित समाचार