बुलंदशहर: गोवंश के अवशेष मिलने से रोष, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा क्षेत्र में गोवंश का अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। जिसने भी इसे देखा तो वो रोष में आ गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को जब्त कर लिया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले पर कार्रवाई …

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा क्षेत्र में गोवंश का अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। जिसने भी इसे देखा तो वो रोष में आ गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को जब्त कर लिया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि झमका गांव निवासी एक युवक अपने बाग में गए थे। यहां पर उन्होंने देखा कि एक अज्ञात बाइक खड़ी है। इसके बाद वो आगे बढ़े तो देखा कि गोवंश के अवशेष पड़े हुए हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को बटोरा और अज्ञात स्थान पर इन्हें दफना दिया और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: IND vs SL : मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला ने की वापसी

 

संबंधित समाचार