कुशीनगर जिले से बाहर किए गए स्वामी के बेटे अशोक मौर्य, आचार संहिता के उल्लंघन के पाए गए थे दोषी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। कुशीनगर में पिता के लिए प्रचार कर रहे सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य को पुलिस ने जिले से बाहर कर दिया है। अब वो कुशीनगर में नहीं रह सकेंगे। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन पर उनपर ये कार्रवाई की है। बता दें कि अशोक मौर्य …

कुशीनगर। कुशीनगर में पिता के लिए प्रचार कर रहे सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य को पुलिस ने जिले से बाहर कर दिया है। अब वो कुशीनगर में नहीं रह सकेंगे। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन पर उनपर ये कार्रवाई की है।

बता दें कि अशोक मौर्य के नोट बांटने कि शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया था। उनको कुछ देर थाने में बैठाया गया था और उनसे पूछताछ की गई थी। उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। उनकी गिरफ्तारी की भी खबरें उड़ाई गई थीं, जिसको लेकर कुशीनगर के जिलाधिकारी और एसपी ने एक वीडियो जारी करके उनकी गिरफ्तारी की खबरों को बेबुनियाद बताया था।

यह भी पढ़ें; धन शोधन मामला: महाराष्ट्र के मंत्री मलिक ईडी ने बढ़ाई हिरासत

संबंधित समाचार