अयोध्या: चुनाव में 12 हजार लीटर कच्ची शराब खपाने की थी तैयारी, आबकारी विभाग ने नाकाम की साजिश
अयोध्या। जिले में आदर्श आचार संहिता के दौरान आबकारी विभाग ने जिले में अभियान चलाकर 31.26 लाख की 12 हजार 392 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। शराब को चुनाव में खपाने की तैयारी थी, लेकिन विभाग ने सारी साजिशों को नाकाम कर दिया। विभाग की तरफ से 196 केस दर्ज करते हुए 45 आरोपियों …
अयोध्या। जिले में आदर्श आचार संहिता के दौरान आबकारी विभाग ने जिले में अभियान चलाकर 31.26 लाख की 12 हजार 392 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। शराब को चुनाव में खपाने की तैयारी थी, लेकिन विभाग ने सारी साजिशों को नाकाम कर दिया। विभाग की तरफ से 196 केस दर्ज करते हुए 45 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विभाग की तरफ से 8 जनवरी से लेकर 2 मार्च तक 1357 जगहों पर छापे मारे गए।
जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद द्विवेदी ने बताया कि विभाग की टीमों ने 8 जनवरी से 2 मार्च तक अयोध्या, रूदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, गोसाईगंज, विधानसभाओं के 1331 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से बिक्री हो रही 12 हजार 392 लीटर अवैध शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त 190 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज करा जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-आगरा में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही आई सामने, फ्रैक्चर बाएं पैर में, ऑपरेशन कर दिया दाएं पैर का
