कन्नौज: दबंगों ने मारपीट कर घर में लगाई आग, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज। तहसील क्षेत्र के जसपुरापुर सरैया में दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए एक घर में आग लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जसपुरापुर सरैया निवासी रिंकी ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की कि 28 फरवरी को गांव के ही रहने वाले गुड्डू …
कन्नौज। तहसील क्षेत्र के जसपुरापुर सरैया में दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए एक घर में आग लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जसपुरापुर सरैया निवासी रिंकी ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की कि 28 फरवरी को गांव के ही रहने वाले गुड्डू और अनूप पुत्रगण कैलाशनाथ, हिमांशु पुत्र गुड्डू, गोपाल पुत्र नरेश अचानक घर में घुस आए।
इसके साथ ही गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में आग लगा दी जिससे ग्रहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: दरोगा ने की बिरयानी वाले से मारपीट, लोगों ने थाने पर किया जमकर हंगामा
