अयोध्या: शातिर चोरों ने मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख का सामान किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईंगज कोतवाली इलाके में बुधवार रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। रामगंज मोहल्ले में शैलेन्द्र कन्नौजिया पुत्र रामकेवल निवासी मजगंवा देवगिरिया की चन्द्रा मोबाइल शाप के नाम से दुकान है। बुधवार को …

अयोध्या। गोसाईंगज कोतवाली इलाके में बुधवार रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। रामगंज मोहल्ले में शैलेन्द्र कन्नौजिया पुत्र रामकेवल निवासी मजगंवा देवगिरिया की चन्द्रा मोबाइल शाप के नाम से दुकान है। बुधवार को रात्रि साढ़े नौ बजे वह दुकान बन्द कर घर चला गया। गुरुवार को सुबह नौ बजे दुकान खोलने आया तो शटर का ताला टूटा मिला। दुकान मालिक शैलेन्द्र जब अंदर घुसा तो उसके होश उड़ गए।

चोरों ने अंदर रखा सारा सामान पार कर दिया था। शैलेन्द्र ने बताया कि कि चोरों ने चार हजार की नगदी सहित नया 2 एंड्रॉइड फोन, 14 छोटे फोन व 8 रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल और करीब 40 हजार की मोबाइल एसेसरीज लगभग डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक पड़ताल कराई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही चोर पुलिस के चंगुल में होंगे।

यह भी पढ़ें:-जयंत चौधरी ने बताई वजह, आखिर यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के मिशन को क्यों दिया गया ‘ऑपरेशन गंगा’ का नाम?

संबंधित समाचार