अयोध्या: डीएम व एसएसपी ने मतगणना स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
अयोध्या। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के साथ मतगणना स्थल राजकीय इंटर कालेज का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पंडालों का निरीक्षण करते हुए समस्त कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य त्रुटिविहीन व पारदर्शिता के साथ …
अयोध्या। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के साथ मतगणना स्थल राजकीय इंटर कालेज का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने पंडालों का निरीक्षण करते हुए समस्त कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य त्रुटिविहीन व पारदर्शिता के साथ कैमरे की निगरानी में सम्पन्न कराया जायेगा। उसके लिए समस्त पंडालों में लगाये गये कैमरों की जांच समय पर पूर्ण करते हुये मतगणना के लिए उन्हें सक्रिय करें।
इसके साथ ही मतगणना से सम्बंधित सभी समस्त पंडालों को समय पर तैयार कर लिया जाए। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह को निर्देश दिए कि वे अपनी देखरेख में कन्ट्रोल रूम, निगरानी कक्ष आदि को समय पर पूर्ण करें। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निदेर्शों का अनुपालन करते हुये कोविड गाइडलाइन के अनुरूप मतगणना का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: शातिर चोरों ने मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख का सामान किया पार
