पीलीभीत: तीन दिन की राहत, अब फिर मिले तीन केस
पीलीभीत,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। इसके बाद पिछले तीन दिन लगातार जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त रहा था तो स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि आमजन भी राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन अचानक तीन नए मरीजों के मिलने के बाद राहत समस्या में बदल गई है। रिपोर्ट आने के बाद …
पीलीभीत,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। इसके बाद पिछले तीन दिन लगातार जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त रहा था तो स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि आमजन भी राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन अचानक तीन नए मरीजों के मिलने के बाद राहत समस्या में बदल गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को ट्रेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है।
जिले में कोरोना संक्रमण की शुरुआत मार्च 2020 में हुई थी। इसके बाद लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा संक्रमित कोरोना की दूसरी लहर में मिले थे। जो 10 जून तक चली थी। इसके बाद कुछ दिन की राहत के बाद एक जनवरी 2022 को कोरोना तीसरी लहर ने नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के साथ अपनी दस्तक दी थी।
हालांकि जिले में ओमिक्रॉन का कोई भी मरीज नहीं मिला था। कोरोना की तीसरी लहर में अब 1898 केस मिल चुके हैं। तो वहीं एक्टिव केस की संख्या नौ रह गई है। जोकि होम आइसोलेशन में है। जिनका दो दिन बाद होम आइसोलेशन पूरा हो रहा था। 15 फरवरी के बाद से संक्रमण का ग्राफ लगातार नीचे आने लगा है।
जहां रोजाना 20 से 50 तक मरीज मिल रहे थे तो वहीं अब एक या दो निकलने लगे। चुनाव वाले दिन भी कोरोना का कोई केस नहीं मिला था। इसके बाद 28 फरवरी से दो मार्च तक भेजे गए सैंपल में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं निकला। इतना ही नहीं कई टीम को भी हटा दिया गया था। लेकिन गुरुवार आई जांच रिपोर्ट में तीन नए केस मिले।
इनमें बरखेड़ा ब्लॉक के गांव लखा खास और कस्बे का है तो वहीं एक मरीज मझोला कस्बा का रहने वाला है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया है। दिल्ली में भी दोबारा से कुछ नए मामले सामने आए हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें-
