हरदोई: रामपुर की तरह बकरी चोरों को ढूंढ रही बघौली पुलिस
हरदोई। रामपुर की हाई-प्रोफाइल बकरी चोरी से सूबे की सियासत तपने लगी थी। बकरी चोरों ने वहां की पुलिस को नाकों चने चबवा दिए थे। यहां उस तरह का कोई हाई-प्रोफाइल मामला तो नहीं है, लेकिन फिर भी लोग बकरी चोरी की चर्चाएं करते नहीं थक रहें हैं। इलाकाई पुलिस बकरी चोरों को ढूंढनें में …
हरदोई। रामपुर की हाई-प्रोफाइल बकरी चोरी से सूबे की सियासत तपने लगी थी। बकरी चोरों ने वहां की पुलिस को नाकों चने चबवा दिए थे। यहां उस तरह का कोई हाई-प्रोफाइल मामला तो नहीं है, लेकिन फिर भी लोग बकरी चोरी की चर्चाएं करते नहीं थक रहें हैं। इलाकाई पुलिस बकरी चोरों को ढूंढनें में जुटी है।
बताते है कि बघौली थाने के भीठा दान गांव में आए दिन बकरियां चुराने की बराबर शिकायतें मिल रही है। सर्वेश पुत्र जोधे लाल ने बताया कि बुधवार की रात उसके घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों में से तीन बकरियां चोरी हो गई। जबकि इससे दो दिन पहले उसी गांव के मानू पुत्र रघुवीर की सात बकरियां चोरी हो गई थी। सभी बकरियां रस्सी काट कर चोरी की गई। इस तरह ताबड़तोड़ बकरी चोरी से लोग सकते में है। इस बारे में बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि तहरीर मिली हैं, जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े-उन्नाव: पुलिस से परेशान युवक ने एसपी आफिस में किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप
