मुरादाबाद: बच्चों के झगड़े में मां-बेटी को घर में जाकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला ने बच्चों के झगड़े में पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। गांव महमूदपुर माफी निवासी आसमा ने एसएसपी को बताया कि उसके पति ड्राइवर हैं। वह अक्सर घर से बाहर ही रहते हैं। पीड़िता का कहना है कि 27 जनवरी की दोपहर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला ने बच्चों के झगड़े में पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। गांव महमूदपुर माफी निवासी आसमा ने एसएसपी को बताया कि उसके पति ड्राइवर हैं। वह अक्सर घर से बाहर ही रहते हैं। पीड़िता का कहना है कि 27 जनवरी की दोपहर बच्चों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी अपने भाई व पत्नी के साथ घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे।

विरोध पर आरोपी महिला और उसकी 10 वर्षीय पुत्री और पुत्र को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटने लगे। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्लेवालों ने उन्हें बचाया। उसके बाद आरोपी देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। आसमा ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने उसका मेडिकल करा दिया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

इस कारण वह अगली रात करीब 10 बजे फिर महिला के घर में घुस आए और मारपीट की। आरोपियों की दबंगई से पीड़ित परिवार बेहद सहमा है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी बबलू कुमार ने एसएचओ मैनाठेर को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:- अभिनेता मुकेश जे भारती व प्रोड्यूसर मंजु भारती को फिल्म के रिलीज होने पर संतोष गंगवार ने दी बधाई

संबंधित समाचार