उन्नाव: संदिग्ध अवस्था में सिपाही का कमरे में मिला शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। शहर के जिला कारागार कॉलोनी में गुरुवार सुबह संदिग्ध अवस्था में पीएसी सिपाही का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला। जानकारी होते ही पुलिस कमिर्यो में हड़कंप मच गया। आनन फानन कारागार पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद …

उन्नाव। शहर के जिला कारागार कॉलोनी में गुरुवार सुबह संदिग्ध अवस्था में पीएसी सिपाही का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला। जानकारी होते ही पुलिस कमिर्यो में हड़कंप मच गया। आनन फानन कारागार पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी कुशल पाल सिंह (26) पुत्र दीन दयाल पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात था। 2019 बैच के कुशल पाल को अप्रैल 2021 में प्रति नियुक्ति पर जिला कारागार में तैनाती मिली थी। कारागार प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह कॉलोनी में रह रहे सिपाही की पत्नी रजनी ने फोन कर बताया कि वह रात से फोन नहीं उठा रहे है।

जानकारी होने पर जेल सिपाही उसके कमरे पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। बुलाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ने पर वह अचेत मिला। आनन फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाॅक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रभारी राजीव सिंह ने घटना के पीछे गृह कलह की आशंका जताई है। हलांकि उन्होनंे कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: हरदोई: घर में घुसी पड़ोसन ने लाखों का ज़ेवर किया पार, छानबीन में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता