हरदोई: शिक्षिका के साथ हुई थी लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नाइज़ीरियन गैंग ने शिक्षिका के साथ लाखों की ठगी को अंजाम दिया था। गैंग के चार शातिरों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लखनऊ की साइबर क्राइम पुलिस ने फरार चल रहे पांचवें शातिर को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि कोतवाली शहर में शिक्षिका के साथ की गई 60,8548 रुपए की …

हरदोई। नाइज़ीरियन गैंग ने शिक्षिका के साथ लाखों की ठगी को अंजाम दिया था। गैंग के चार शातिरों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लखनऊ की साइबर क्राइम पुलिस ने फरार चल रहे पांचवें शातिर को गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि कोतवाली शहर में शिक्षिका के साथ की गई 60,8548 रुपए की ठगी की रिपोर्ट अपराध संख्या 268/2020 धारा 420/467/468/471 व 66 डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज की गई थी। एडीजी क्राइम और एसपी क्राइम लखनऊ की गाइडलाइन पर चलते हुए साइबर क्राइम पुलिस नाइज़ीरियन गैंग के माइकल पुत्र चियागजेन,नेल्सन पुत्र चियागजेन निवासी अनमबरा स्टेट नाइज़ीरिया, उदाला चकउदी जूनियर पुत्र उदाला निवासी माइसअवका अनमबरा स्टेट नाइज़ीरिया और वही के फ्रांसिस इमोका पुत्र उदाला को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इसके अलावा फरार चल रहे पांचवें शातिर कपमिनखुव वैफे पुत्र लालनुन पाल वैफे निवासी फैफीजंग गांव शहर बीकापुर नागालैंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शातिर को गिरफ्तार करने में लखनऊ साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव के साथ कांस्टेबिल प्रशांत शुक्ला,सौरभ गंगवार,राजेश कुमार तिवारी और देव कुमार पाण्डेय की टीम शामिल रही।

यह भी पढ़े-उन्नाव: चुनावी रंजिश में प्रधान पुत्र ने युवक को गाड़ी से रौंदने की कोशिश की, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार