हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहा शिया समाज: वनाथी श्रीनिवासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के दोशीपूरा स्थित इमामबाड़े में अकीदत के फूल लेकर पहुंची और मजलिस में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा की जिस प्रकार हज़रत इमाम हसन हुसैन ने सदैव सत्य का साथ दिया उसी तरह शिया समाज भाजपा के साथ खड़ा …

लखनऊ। भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के दोशीपूरा स्थित इमामबाड़े में अकीदत के फूल लेकर पहुंची और मजलिस में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा की जिस प्रकार हज़रत इमाम हसन हुसैन ने सदैव सत्य का साथ दिया उसी तरह शिया समाज भाजपा के साथ खड़ा है।

इन्हे भरोसा है की प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ पुनः सत्ता में आएंगे एवम सबका साथ सबका विकास के महान विचार को एक बार फिर प्रतिष्ठति करेंगे।

वाराणसी चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के साथ महिला सुरक्षा एवं सवलंबन पर चर्चा की।मजलिस में हुए संवाद में मुस्लिम महिलाओं की समस्याओं को सुना। इसके बाद बुनकर समाज की महिलाओं से संवाद के साथ भाजपा के लिए समर्थन की अपील की।

दोशीपूरा में महिलाओं को जागरूक करने का कार्य एडवोकेट जैनब नकवी हरियाणा प्रवासी द्वारा किया । इस कार्यक्रम में काशी क्षेत्र चुनाव प्रभारी नंदा डागला , महिला मोर्चा महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ,पार्षद अजय जैसवाल , राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज , राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य टीना बैंटिक , राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुजाता साबत पाढ़ी , प्रीति गांधी जी ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: बस खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 14 घायल

संबंधित समाचार