कन्नौज: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच बदमाश, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को औरैया निवासी सब्जी विक्रेता के साथ कार सवार बदमाशों द्वारा की गई लूट पाट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गोंडा निवासी पांच बदमाशों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। औरैया के ऐरवाकटरा के हमीरपुर गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र महेश चंद्र परिवार के साथ लखनऊ …

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को औरैया निवासी सब्जी विक्रेता के साथ कार सवार बदमाशों द्वारा की गई लूट पाट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गोंडा निवासी पांच बदमाशों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

औरैया के ऐरवाकटरा के हमीरपुर गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र महेश चंद्र परिवार के साथ लखनऊ में रहकर सब्जी बेचता है। मंगलवार को गांव आया था। बुधवार को वापस जाने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे कट के पास वाहन का इंतजार कर रहा था।

तभी आगरा की तरफ से आए कार सवार बबलू शुक्ला पुत्र देवी प्रसाद निवासी धमरिया थाना उमरीवेग जनपद गोंडा, रितेश पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लिलोई कला चौहानपुर थाना उमरी बेगमगंज गोंडा, सूरज पाठक पुत्र वीरेंद्र पाठक निवासी परसपुर मोहना थाना परसपुर गोंडा, सत्यम दुबे पुत्र मनोज दुबे निवासी मलाव थाना परसपुर गोंडा, एवं जितेंद्र सिंह पुत्र प्रेम नारायण निवासी पुरैना थाना परसपुर गोंडा ने युवक को लिफ्ट देते हुए आगे चलकर तमंचा लगाकर झोले में रखी नगदी समेत सोने की चेन, दो अंगूठी, मोबाइल फोन लूट लिया और चलती कार से फेंक कर फरार हो गए थे।

पीड़ित ने पीछे से आ रहे ट्रक ड्राइवर के फोन से घटना की सूचना टोल फ्री नंबर एवं डायल 112 पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे कर्मियों सहित अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए लखनऊ के टोल प्लाजा 290 पर लूट का माल समेत दबोच कर थाने लाए थे। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी धाम से दर्शन कर वापस आ रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार बदमाशों को गुरुवार को न्यायालय पेश किया है। जहां से अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: आठ मार्च को  देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी समेत वरिष्ठ नेताओं की होगी बैठक

संबंधित समाचार