अमरोहा : इंजीनियर के बंद पड़े घर से 5 लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र में चोरों आतंक जारी है। बेखौफ चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर वहां रखी नगदी, जेवरात समेत पांच लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों को होने पर उन्होंने मकान स्वामी को सूचना दी। इससे पहली रात को चोरों ने इसी …

अमरोहा, अमृत विचार। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र में चोरों आतंक जारी है। बेखौफ चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर वहां रखी नगदी, जेवरात समेत पांच लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों को होने पर उन्होंने मकान स्वामी को सूचना दी। इससे पहली रात को चोरों ने इसी मोहल्ले में कारोबारी के घर से 15 लाख की चोरी की थी।

नौगांवा पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। चोरी की यह घटना थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के मोहल्ला शाहफरीद की है। यहां अंजुम अब्बास पुत्र अबरार हुसैन का परिवार रहता है। अंजुम अब्बास सऊदी में इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी शाने जहरा दो बेटे व बेटी दिल्ली के ओखला में रह रहे हैं। परिवार के सभी सदस्यों के बाहर होने का कारण अंजुम के घर काफी समय से ताला लटका है।

जिसका फायदा बुधवार की रात उठाकर बेखौफ चोर अंदर घर में दाखिल हो गए व अलमारी में रखी नगदी, आभूषण, बर्तन आदि मिलाकर करीब 5 लाख रुपये की चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों की नजर पड़ी तो उन्होंने दिल्ली में रह रही इंजीनियर की पत्नी को जानकारी दी। जिस पर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में शाने जहरा दिल्ली से कस्बे पहुंची और घर में एंट्री की तो देखा समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था व अलमारी में रखी डेढ़ किलो चांदी व अन्य कीमती आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान गायब था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की। गृह स्वामिनी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से नौगांवा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। तेजी के साफ चोरी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसी मोहल्ले में ही एक दिन पहले चोरों ने बंद पड़े मकान से 15 लाख की चोरी। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।

संबंधित समाचार