लखीमपुर खीरी: ग्राम प्रधान को धमकाने पर फंसा भाजपा विधायक का भतीजा
लखीमपुर खीरी,अमृतविचार। वोट न देने पर अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान को धमकाने के मामले में मोहम्मदी के भाजपा विधायक का भतीजा फंस गया है। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर उसके खिलाफ धमकी देने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। धमकाने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिले …
लखीमपुर खीरी,अमृतविचार। वोट न देने पर अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान को धमकाने के मामले में मोहम्मदी के भाजपा विधायक का भतीजा फंस गया है। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर उसके खिलाफ धमकी देने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। धमकाने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जिले में चौथे चरण में विधानसभा चुनाव हुआ था। 23 फरवरी को वोट डाले गए थे। ग्राम प्रधान बिचपरी राम निवास ने बताया कि 24 फरवरी को उनके मोबाइल पर गांव राजापुर बैनी निवासी सानू सिंह की कॉल आई। कॅलर सानू सिंह ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और वोट भाजपा को न देने का आरोप लगाते हुए हुए अपमानित किया।
10 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद देख लेने की धमकी दी। आरोपी सानू सिंह भाजपा विधायक मोहम्मदी लोकेंद्र बहादुर सिंह का भतीजा है। आरोपी के धमकाने और अपमानित करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था। ग्राम प्रधान ने मोहम्मदी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर सानू सिंह के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
